राजस्थान में मौसम विभाग द्वारा राजस्थान के निम्न जिलों में शीतल की चेतावनी दी है। सर्दी का मौसम आते ही राजस्थान में तापमान तेजी से गिरने लगता है। साथ ही राज्य के कई हिस्सों में तापमान बहुत कम होते जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए राज्य के विभिन्न जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है
शीतलहर का प्रभाव
राजस्थान में तापमान सामान्य से बहुत नीचे चला जा रहा है जिससे नवजीवन प्रभावित होता है इसमें प्रमुख राजस्थान के उत्तर पश्चिमी और उत्तरी भागों में से शीतलहर का असर अधिक देखने को मिलता है इनमें निम्न जिले प्रभावित होंगे – मौसम विभाग के अनुसार जयपुर, सीकर, चूरू, बीकानेर ,अलवर, नागौर और गंगानगर जैसे जिलों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है इन क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच गया है जो आमतौर पर रात के समय और अधिक ठंडा हो जाता है।
क्या है शीतलहर?
शीतलहर तब घोषित की जाती है जब न्यूनतम तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री सेल्सियस कम हो जाता है। राजस्थान में, जहां दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है, यह स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है।
अगले कुछ दिनों का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 48 घंटे बेहद ठंडे हो सकते हैं। खासतौर पर रात के समय तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों को ठंड से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी है। रैन बसेरों में पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है और खुले में रहने वाले लोगों को सुरक्षा प्रदान की जा रही है। इसके साथ ही, स्कूली बच्चों को ठंड से बचाने के लिए स्कूलों के समय में भी बदलाव किया गया है।
नागरिकों के लिए सुझाव
1. गर्म कपड़े पहनें और शरीर को पूरी तरह ढककर रखें। 2. घर से बाहर निकलते समय टोपी, मफलर और दस्तानों का इस्तेमाल करें। 3. गर्म पेय पदार्थों का सेवन करें और ठंडे पानी से बचें। 4. जरूरतमंदों को कंबल और गर्म कपड़े उपलब्ध कराएं। 5. किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन से संपर्क करें।राजस्थान के इन जिलों में शीतलहर की चेतावनी
निष्कर्ष
शीतलहर के इस मौसम में सतर्कता और सावधानी ही सबसे बेहतर उपाय है। राजस्थान के इन जिलों में शीतलहर के कारण तापमान गिरने की संभावना को ध्यान में रखते हुए, सभी को ठंड से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए। यह समय एक-दूसरे की मदद करने और समाज के कमजोर वर्गों का ध्यान रखने का भी है।राजस्थान के इन जिलों में शीतलहर की चेतावनी
1 thought on “राजस्थान के इन जिलों में शीतलहर की चेतावनी”