कौन से देश सबसे पहले और सबसे बाद में मनाते हैं नया साल?

कौन से देश सबसे पहले और सबसे बाद में मनाते हैं नया साल?

कौन से देश सबसे पहले और सबसे बाद में मनाते हैं नया साल?

पृथ्वी पर सभी देशों की स्थितियां अलग-अलग होने के कारण दुनिया भर में नव वर्ष के पर्व को अलग-अलग समय और अलग-अलग अनूठे अंदाज से मनाया जाता है। इसे एक तारीख ही नहीं बल्कि एक नई शुरुआत के रूप में साथ ही नई उम्मीद और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक मानते हुए इस पर्व को लोग मानते हैं। दुनिया भर के सभी देश अपने-अपने रीति-रिवाज के अनुसार और अपने क्षेत्र विशेष के तौर तरीकों के अनुसार इस नव वर्ष को मानते हैं आईए जानते हैं कौन से देश सबसे पहले और सबसे बाद में मनाते हैं नया साल?

नए साल का स्वागत: अलग-अलग समय पर

दुनिया भर में नया साल का जश्न मनाने का समय अलग-अलग है क्योंकि पृथ्वी को समय क्षेत्र (टाइम जोन) में बांटा गया है

1. सबसे पहले नया साल: किरिबाती और लाइन आइलैंड्स

प्रशांत महासागर में स्थित किरीबाती और उसके हिस्से लाइन आइलैंड सबसे पहले 2025 का स्वागत करेंगे। क्योंकि यह स्थान ग्रीनविच मीन टाइम GMT+14 पर स्थित है। जिससे इस क्षेत्र का का समय हमारे क्षेत्र से लगभग 14 घंटे आगे चल रहा है।

2. न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया

किरीबाती के बाद न्यूजीलैंड में चाथम आईलैंड नए साल का स्वागत करेगा। क्योंकि इस क्षेत्र का टाइम GMT+13:45 है अर्थात हमारे समय से 13:45 घंटे आगे हैं। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के सिडनी और मेलबर्न जैसे शहर धमाकेदार आतिशबाजी और भव्य आयोजन के साथ नए साल का जश्न मनाएंगे।

3. एशिया और यूरोप

एशियाई देश जैसे जापान कोरिया और चीन में 2025 का नया साल इन सभी के कुछ घंटे बाद आता है हमारे देश भारत में यह जश्न रात 12:00 बजे IST(GMT+5:30) पर मनाया जाएगा। इसी के बाद यूरोपीय देश जैसे फ्रांस जर्मनी ब्रिटेन में नया साल का स्वागत किया जाएगा।

4. अमेरिका और आखिरी स्थान: अमेरिकन समोआ

हम सभी के 2025 नव वर्ष में प्रवेश करने के बाद सबसे अंत में अमेरिकन समुह GMT-12 टाइम जोन के अनुसार साथ ही ब्रेक आइसलैंड जैसे क्षेत्रों में भी नए साल सबसे अंत में मनाया जाएगा।
जहां हम सब नए साल में प्रवेश कर लिया होगा तब इन देशों का नया साल का जश्न आरंभ होगा।

दुनिया भर में नए साल का जश्न: विविध तरीके

हर देश और संस्कृति नए साल का स्वागत अपनी परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुसार करती है।


कौन से देश सबसे पहले और सबसे बाद में मनाते हैं नया साल?


Facebook


Twitter


Youtube

1. एशिया में नए साल का जादू

चीन: चीनी नववर्ष (लूनर न्यू ईयर) का जश्न ग्रेगोरियन कैलेंडर के बजाय चंद्र कैलेंडर के अनुसार मनाया जाता है। 2025 में चीनी नववर्ष 29 जनवरी को होगा।
जापान: जापान में नए साल को “ओशोगात्सु” कहा जाता है। लोग मंदिरों में जाते हैं, घंटियां बजाते हैं, और पारंपरिक व्यंजन खाते हैं।

2.यूरोप में पारंपरिक उत्सव

फ्रांस: लोग पारंपरिक वाइन के साथ नए साल का जश्न मनाते हैं। सड़कों पर संगीत, डांस और आतिशबाजी का आयोजन होता है।
रूस: रूसी लोग नए साल को क्रिसमस की तरह मनाते हैं। यहां “डेड मॉरोज़” (सांता क्लॉज़) बच्चों को तोहफे देते हैं।

3.अमेरिका का धमाकेदार जश्न

टाइम्स स्क्वायर, न्यूयॉर्क: अमेरिका में टाइम्स स्क्वायर पर बॉल ड्रॉप समारोह सबसे प्रसिद्ध है। यहां लाखों लोग एकत्र होते हैं और लाइव संगीत व आतिशबाजी का आनंद लेते हैं।

4. भारत में नए साल की धूम

भारत में नया साल पश्चिमी अंदाज़ में मनाया जाता है। नाइट पार्टियां, आतिशबाजी, और दोस्तों के साथ जश्न का माहौल रहता है। गोवा, मुंबई और दिल्ली जैसे शहरों में यह उत्सव खासा लोकप्रिय है।

5. प्रशांत द्वीपों और ऑस्ट्रेलिया में आतिशबाजी

सिडनी हार्बर ब्रिज पर दुनिया की सबसे खूबसूरत आतिशबाजी का आयोजन होता है। इसे देखने लाखों लोग जुटते हैं।

नववर्ष का महत्व और संदेश

नया साल सिर्फ जश्न का समय नहीं, बल्कि अपने अतीत को पीछे छोड़कर नई शुरुआत करने का समय है। यह समय अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने, लक्ष्य तय करने, और नई ऊर्जा के साथ जीवन को बेहतर बनाने का है।

तो, 2025 का नया साल आप कैसे मनाएंगे? क्या आपके पास नए साल के लिए कोई खास योजनाएं हैं? हमें बताएं और इस नए साल को यादगार बनाएं!

1 Comment

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *